बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के 12 अगस्त 2026 के आदेश के बाद की गई है। CBI ने 30 जुलाई 2026 को सिविल लाइंस थाने में दर्ज FIR नंबर 1036 को अपनी जांच का मुख्य आधार बनाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने CBI को निर्देश दिया है कि श्रवण की हिरासत में मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जांच की जाए। अदालत ने CBI को 13 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई से पहले जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। फिलहाल CBI के दस्तावेजों में आरोपी का नाम दर्ज नहीं है और संबंधित स्थान पर अज्ञात व्यक्ति का उल्लेख किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हिरासत में हिंसा की भी होगी जांच

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान यदि किसी पुलिस या अन्य अधिकारी की हिरासत में हिंसा में भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। CBI की टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। इसके साथ ही उन अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है, जिन्होंने न्यायिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कथित तौर पर उचित कार्रवाई नहीं की। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मामले की जांच अब CBI की निगरानी में आगे बढ़ रही है। अगली सुनवाई में जांच की प्रगति रिपोर्ट अदालत के सामने रखी जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.