छत्तीसगढ़ टाइम्स डाॅट काॅम | रायपुर 

श्री राहुल ने छत्तीसगढ़ व्यंजनों का आनंद लिया। उनके साथ राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना के लाभान्वित हितग्राही व गांधीवादी कार्यकर्ता भी भोजन में सम्मिलित हुए।  

ये खबर भी पढ़ें…
बालोद में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर
बालोद में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उनके 12 वर्षीय बेटे की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सांसद श्री गांधी ने साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में कहा,"हमने छत्तीसगढ़ के हर किसान को उसकी मेहनत का सही दाम दिया है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से मजदूरों को फायदा मिलेगा, उनका बोझ कुछ कम हो जाएगा।"

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि,"देश में मंदी जरुर रही पर छत्तीसगढ़ में नहीं, पिछले तीन वर्षों में 91 हजार करोड़ रु आम जन की जेब में पहुंचा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 9 हजार रुपये  प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी दे रहे है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2 लाख पशुपालकों से 61 लाख टन गोबर की खरीदी की, गोबर विक्रेताओं को 122 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान हुआ है। गोधन न्याय योजना से छत्तीसगढ़ जैविक खेती की ओर भी बढ़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
15 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, 4 दिन का रहेगा बस्तर दौरा
15 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, 4 दिन का रहेगा बस्तर दौरा
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 6 अक्टूबर की रात रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 7 से 9...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.