छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई पूरक परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। नियमित छात्र स्कूल से संपर्क कर सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं 17 जुलाई से आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई 10वीं 12वीं की पूरक परीक्षा 17 जुलाई 2023 से शुरू होगी। नियमित छात्रों प्रवेश पत्र उनके स्कूल के एलओसी पोर्टल पर उपलब्ध होंगे, जहां स्कूल उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं और संबंधित उम्मीदवारों को वितरित कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब इस तारीख तक ले सकेंगे प्रवेश
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब इस तारीख तक ले सकेंगे प्रवेश
रायपुर,16 अगस्त 2026/उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12 मई, 2023 को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। 10वीं की परीक्षा के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% रहा है। सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थीं। जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33 फीसदी रहा सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से पांच अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 6,96,770 छात्र शामिल हुए थे।