छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । अंबिकापुर

सरगुजा विश्वविद्यालय जोकि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के नाम से पहचाना जाता है, इन दिनों कुलपति और कुलसचिव के बीच चल रही आंतरिक कलह को लेकर काफी चर्चा में है। विद्यालय द्वारा ऑन एडवांसमेंट इन साइंस, मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, सोशल साइंस एण्ड ह्यूमेनिटिज विषय पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जा रहा था। कांफ्रेंस शुरू होने से पूर्व मंच पर कुलसचिव विनोद एक्का की बैठने की व्यवस्था की गई थी। इनकी सीट पर नेम प्लेट भी लगा था। कार्यक्रम शुरू होने पर अतिथियों को मंच ग्रहण करने क आग्रह किया गया। मंच ग्रहण करने के लिए कुलसचिव को भी बोला गया तभी अचानक उनकी कुर्सी वहां से हटवा दर्द गई। उनके बैठने के लिए दूसरी जगह व्यवस्था कर दी गई। 

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
रायपुर, 4 अक्टूबर 2026/ विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुल सचिव विनोद एक्का ने इसे अपना अपमान और जातिगत प्रताड़ना के साथ योजनाबद्ध साजिश बताया और कार्यक्रम छोड़ चले गए। उन्होंने मौजूदा कुलपति पर साजिश रचने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मौजूदा कुलपति प्रो. अशोक सिंह और कुलसचिव विनोद एक्का के बीच यह टकराहट बीते डेढ़ वर्षों से चल रही है।