छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  बिलासपुर

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में 17 मार्च को सवेरे 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 19 निजी प्रतिष्ठानों द्वारा सेल्स असिस्टेंट, सेल्स मैनेजर, एकांउटेंट, इंश्योरेस एडवाईजर, नर्सिंग, फार्मेसी आदि जैसे 300 विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी, जिसमें से 206 पद महिलाओं के लिए है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में हुए शामिल, समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और योगदान की सराहना की
मुख्यमंत्री साय 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में हुए शामिल, समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और योगदान की सराहना की
रायपुर 21 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित श्री बालाजी विद्या मंदिर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रोजगार मेला में महिलाओं के लिए पृथक से काउंटर की व्यवस्था रहेगी। रोजगार मेेला में बिल्डर, ऑटोमोबाईल, हास्पिटल, इंश्योरेंश, कृषि एवं शैक्षणिक सेक्टरों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आई.टी.आई., नर्सिंग, एम.बी.ए. आदि निर्धारित की गई है।