ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। आपके व्यवसाय में आज मंदी रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों से आप कोई बात बहुत ही सोच विचार कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। आप किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है ,लेकिन आप किसी से हुंकार भरी बातें करने से बचें।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे वरिष्ठ सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कामों में आप सावधानी बरतें, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। आपको आज अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जनकल्याण के कार्यों में आप निरंतर आगे बढ़ेंगे और यदि आपको व्यापार संबंधी कोई फैसला लेना पड़े, तो उसमें अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें और आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं और आप किसी भी परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें  ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी और आपका कोई पुराना कर्ज भी काफी हद तक उतार सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए कोई विशेष उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, लेकिन आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें। नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर आज काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन फिर भी वह उनसे घबराएंगे नहीं और यदि आज किसी से कोई वादा करें, तो उसे अवश्य पूरा करें।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अचानक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और कुछ निवेश संबंधी मामलों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। दान धर्म के कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको बड़प्पन दिखाते हुए छोटे की गलतियों को माफ करना होगा और आप अपनी आय का एक बचत बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे लोग सतर्कता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने सगे संबंधियों से किसी भी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों को हैरान करेंगे और माता-पिता को आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटका आने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा और आपकी स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारियां देंगे, तो वह उन पर खरी उतरेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको किसी काम को लेकर यदि तनाव बना हुआ था, तो वह आज दूर होगा।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको तरक्की मिलने से आपको अहंकार नहीं दिखाना है और छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं। आप अपने घर को रैनवेट कराने पर भी ध्यान देंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को दूर नौकरी मिलने से आज आपको जाना पड़ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर बेवजह तनाव बना रहेगा, जिससे आप प्रसन्न परेशान रहेंगे और पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आज आपको जीत मिल सकती है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा, लेकिन निजी मामलों में आप सावधानी बरतें, यदि वह आपके घर से बाहर गए, तो लोग उनका फायदा उठा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, क्योंकि वह किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान को यदि आप किसी नये कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच रहे थे, तो आपकी वह अच्छा भी पूरी हो सकती है।

• धनु (Sagittarius) :

आज आपके लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, इसलिए आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें और अक्समात आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके परिचित यदि आपको कोई सलाह दें, तो आपको उस पर बहुत ही सोच विचार कर चलना होगा और बिल्कुल कोई समझौता ना करें व अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाए, नहीं तो पेट संबंधी समस्या आपको घेर सकती है। परिवार में आपको लोगों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिससे आप किसी भी मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे।

• मकर (Capricorn):

आज आपके लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है, क्योंकि व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल करने को मिलेगी और दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपके मित्रों के साथ यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह भी दूर होगी, लेकिन स्वास्थ्य में यदि कोई लापरवाही के कारण तो बाद में आपको कोई बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है और आपके आवश्यक कार्य को लेकर किए गए प्रयास पूरे होंगे। आप किसी ने वाहन की खरीदारी भी आसानी से कर पाएंगे। विद्यार्थी अपनी  प्रतियोगिता की तैयारियों में कठिन परिश्रम करेंगे, तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अपनी आंख और कान खुले रखकर काम करने के लिए रहेगा। आप जल्द किसी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे का फायदा उठा सकता है और आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। आप यदि किसी व्यक्ति से बहसबाजी में पड़ेगे, तो सबको समस्या हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने किसी बड़े पद की प्राप्ति पाकर प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

• मीन (Pieces):

आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हे कोई बेहतर असर मिल सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि जागृत होगी ओर अपने कार्य में तेजी बनाए रखें। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आप अपनी चतुर बुद्धि से शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ होता दिख रहा है। बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

Source: amarujala