छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

एक तरफ जहां 1 दिन पूर्व ही बिलासपुर में एम्स की दूरी यूनिट खोलने को लेकर विधानसभा में विधायकों की एक तरफा सहमति को लेकर खुशी जाहिर की जा रही थी वही ठीक दूसरे दिन एम्स के नाम पर एक बड़ा मजाक सामने आया है। आज करीब 12:57 पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का ट्वीट आया उसमें लिखा था ..

ये खबर भी पढ़ें…
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

"समस्त प्रदेशवासियों को अत्यंत संतोष से सूचित करना चाहता हूं कि बिलासपुर में एम्स खोले जाने के प्रस्ताव पर सहमति प्राप्त हो गई है। प्रदेश में एक नए एम्स की स्थापना से स्वस्थ्य व्यवस्था को एक अभूतपूर्व मजबूती प्राप्त होगी।"

ट्वीट पोस्ट होते ही तेजी से वायरल होने लगा इस संदर्भ में हमारे न्यूज़ पोर्टल छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम में भी न्यूज़ प्रसारित की गई। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद यह ट्वीट गायब हो गया।  जानकारी पर पता चला कि बिलासपुर में एम्स खोलने की सहमति संबंधी जानकारी पूरी तरीके से गलत है ।

पूरे प्रकरण पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की मीडिया टीम से बात हुई जिस पर उन्होंने बताया कि बिलासपुर में एम्स खोलने की सहमति के संदर्भ में चूकवश ट्वीट हो गया है। इस संदर्भ में केंद्र से अब तक किसी प्रकार की सहमति नहीं मिली है। सहमति को लेकर हमारा लगातार प्रयास जारी है।
 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.