ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन कुछ खर्चा ऐसे होंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। आपके व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलेगा और आप कुछ पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे। आपके घर अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। माताजी के सेहत में आज कुछ गिरावट हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा और आपको कोई विभिन्न उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती को ना दोहराएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आज उसे उतारने में सफल रहेंगे और आप किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें। एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होने से आपको प्रसन्नता होगी।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, तो आपको उसमे उछाल देखने को मिलेगा और आपके अंदर छुपी हुई कला लोगों के सामने आ सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को थोड़े लाभ के अवसर में किसी बड़े लाभ के अवसर को हाथ से ना जाने दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख और कान खुले रखें।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपने धन से सबसे संबंधित कोई भी योजना भाई-बहनों के भरोसे ना बनाएं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसके बाद में आपको पछतावा होगा। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन आनंद में रहेगा और आप यदि किसी बात को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप किसी परिजन की सीख पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे और स्वास्थ्य के कामों को आप नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। जल्दबाजी में यदि आपने किसी से कोई डील फाइनल की तो वह आपके लिए बाद में समस्या अवश्य लेकर आएगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला सुलझ सकता है और नेतृत्व क्षमता से किए गए प्रयास बेहतर रहेंगे, लेकिन आपको स्वास्थ्य के कारण समस्या हो सकती है, इसलिए अपनी समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको आज जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा और आप किसी बड़े जोखिम में हाथ ना बढ़ाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने करीबियों की बातों पर विश्वास करना होगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाएं रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी व सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्क से अच्छा लाभ मिलेगा। माता जी से आपकी किसी बात पर मनमुटाव हो सकती है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आप के लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे और आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप  किसी से कोई बात कहने से पहले सोच विचार अवश्य करें, नहीं तो आप किसी को कुछ गलत बोल सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य हासिल होगी। आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा।  संतान आपसे किसी वस्तु की जिद कर सकती है और आपको नौकरी में तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको कुछ जनसंपर्क से भी लाभ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी भौतिक वस्तुओं में भी आज वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था और विश्वास बढे़गा। आपको यदि कोई प्रस्ताव आए, तो आपको उसके बारे में सोच विचार अवश्य करना होगा और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा। परिवार में आज किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कुछ नई योजनाओ का लाभ मिलेगा। साझेदारी में यदि आपने कोई काम किया हुआ है, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको आवश्यक कार्यो में तेजी दिखानी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी कार्यक्षेत्र में आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और वह अपने कुछ कामों में पूरी सूझबूझ दिखाएंगे और आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा।  आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ स्मरणीय पल साझा करेंगे और आप संतान को संस्कारों में परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे अवश्य पूरा करना होगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

• मीन (Pieces):

आज का दिन कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके निजी जीवन में आज आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी, लेकिन आप अपने कामों को लेकर आज थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो उसमें आपको अच्छी सोच दिखानी होगी। आपको किसी यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है।

Source: amarujala