छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की गाड़ी आज नानघाट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव मौजूद थे। घटना के चलते गाड़ी के दोनों चक्के फट गए। हालांकि राहत की बात यह है कि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव पूरी तरह स्वस्थ है। 

ये खबर भी पढ़ें…
CG Youth Congress Election: सैकड़ों शिकायतों से गरमाया विवाद! फर्जी वोटिंग और OTP मांगने के आरोप, चुनाव रोकने की उठी मांग
CG Youth Congress Election: सैकड़ों शिकायतों से गरमाया विवाद! फर्जी वोटिंग और OTP मांगने के आरोप, चुनाव रोकने की उठी मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रायपुर मंत्री बंगले से अकलतरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा थे।  इस दौरान नानघाट के पास अचानक एक मोटरसाइकिल सवार युवक विपरीत दिशा से डिवाइडर पार कर सुरक्षा हेतु आगे चलने वाली फॉलो पायलट की गाड़ी व मंत्री की गाड़ी के बीच में आ गया। 

स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी के ड्राइवर की सूझबूझ के चलते मोटरसाइकिल सवार युवक को किसी तरह बचाया जा सका । युवक को बचाने के चक्कर में मंत्री सिंहदेव की गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और उसके दो चक्के फट गए। बहराल घटना से किसी को भी चोट लगने की बात सामने नहीं आई है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री दूसरी गाड़ी से आयोजन स्थल की ओर रवाना हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
रायपुर। नवरात्रि की शुरुआत में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में गरबा की तैयारियों ने बाजार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.