ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा, नहीं तो आप किसी बीमारी को दावत दे सकते हैं और आप अपने दिनचर्या में योग व्यायाम को बनाए रखें। आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन खर्च करेंगे। किसी लेनदेन के मामले में आप अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल
6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल
रायपुर/   आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे व उनके साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे, लेकिन आपके साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन यदि आप से कोई गलती हुई है, तो आपको उसके लिए तुरंत माफी मांगनी होगी। आप किसी नई योजना में धन लगाने से पहले अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करें।

• मिथुन (Gemini) :

आज आपको किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा। आपको आपके स्वभाव में भी कुछ चिड़ापन देखने को मिलेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपकी किसी तर्क-वितर्क व लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आपने यदि पहले कुछ धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए  दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में बस्तर राज परिवार के माटी पुजारी एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आप किसी आप बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको एक साथ कई काम हाथ आने से अपने आवश्यक कार्य को पहले पूरा करना होगा। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी जरूरी काम के कारण अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
7 अक्टूबर 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल
7 अक्टूबर 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल
7 अक्टूबर 2026 राशिफल: बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कुछ नए अवसर और चुनौतियां लेकर आएगा। किसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों से आप निकलने में कामयाब रहेंगे और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बहुत जा सकता है, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करने में कामयाब रहेंगे और बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन माता-पिता यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है, लेकिन आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। आपके बिजनेस की योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जिन्हें आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। आप परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अक्समात गिरावट के कारण भागदौड़ में लगे रहेंगे।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपको लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और व्यापार में भी मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला आपके लिए समस्या बन सकता है, जिसे आपको समय रहते निपटाना होगा।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो आप परेशान रहेंगे। आप परोपकार के कार्यों में भी पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने परिजनों से बातचीत करनी होगी व प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो यह लड़ाई लंबी चल सकती है। बिजनेस के मामले में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे और आप साझेदारी में किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता से आप किसी जरूरी बात को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आप छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की भी सोच सकते हैं।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या चल रही थी, तो उनसे आपको काफी हद तक निजात मिलेगी, लेकिन आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई बात विवाद में ना पड़े, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आप यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दे, तो जीवनसाथी से बातचीत करके दे, नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ चिंता थी, तो वह समाप्त होगी।

• मीन (Pieces):

आज का दिन बिज़नेस कर रहे लोगों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, उन्हें अपने निवेश की योजनाओं पर विराम लगाना होगा और आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर-उधर के कामों में ना लगाकर अपने कामों पर फोकस बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आपको चल रहे आपसे वाद विवाद पर बातचीत करनी होगी और इसके साथ-साथ आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नहीं तो बात कोई समस्या हो सकती है।

Source: amarujala