रायपुर 11 जून 2026। राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ है। शादीशुदा महिला के प्रेमी ने उसके चार वर्षीय बेटे की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उनके संबंधों में बाधा बन रहा था। आरोपी ने बच्चे का मुंह और नाक तकिए से दबाकर उसकी सांसें रोक दीं। घटना के सात महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 1 नवंबर 2025 को चार वर्षीय मयंक मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। बच्चे को अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मर्ग कायम किया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि आरोपी जयदीप सिंह (27) का बच्चे की मां से प्रेम संबंध था। महिला अपने पति से अलग रह रही थी और आरोपी का उसके घर आना-जाना था। पुलिस को मिले साक्ष्यों से पता चला कि जयदीप बच्चे को अपने रिश्ते में रुकावट मानता था। इसी कारण उसने हत्या की साजिश रची और महिला की मौजूदगी में ही मासूम की हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया और ट्रक चालक होने के कारण लगातार विभिन्न राज्यों में घूमता रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर 10 जून 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। 

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
रायपुर, 24 अगस्त 2026/ नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.