रायपुर

प्रदेश में अब ठंड बढ़ने लगी है। सभी संभागों के प्रमुख शहरों में रात के तापमान में गिरावट आई है। सभी जगह तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री तक नीचे चला गया है। रायपुर बिलासपुर में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बिलासपुर, कोरबा, अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा समेत उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। इससे ठंड बढ़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास
स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास
रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो में समाज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में हवा साफ और शुष्क है। नमी की मात्रा अब घटने लगी है। इससे उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ने लगा है। रात के तापमान में आ रही गिरावट ठंड बढ़ने का संकेत दे रही है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में बिलासपुर और पेंड्रारोड का तापमान काफी नीचे चला गया है। यहां पारा 11 से 14 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया। दोनों जगह तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। यहां रात में अच्छी ठंड पड़ रही है। शाम से ही लोग गर्म कपड़ों में दिखने लगे हैं। अंबिकापुर में तापमान 11.4 डिग्री के आसपास है। प्रदेश में सबसे कम तापमान 8.8 डिग्री कोरिया में रिकार्ड किया गया।