ज्योतिष डेस्क

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकेंगे। आपको कमाई के अच्छे स्रोत मिलने वाले हैं। आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मन में यदि किसी बात को लेकर संशय चल रहा है, तो उसके लिए आप अपने परिवार में बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को खुश करने के लिए नए-नए तरीके अपनाएंगे। आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई भी जरूरी जानकारी शेयर न करें। आपको अपने कामों को लेकर सोच विचार अवश्य करना होगा।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। यदि आप धन संबंधी समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपके बिजनेस में आप बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई काम मिलने से अपने सहयोगियों से भी बातचीत करनी होगी, तभी वह काम पूरा हो सकता है। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि देख परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन बिजनेस में आप थोड़ा सोच समझकर ही किसी के साथ साझेदारी करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपके जीवनसाथी की आपसे कुछ खटपट होने की संभावना है, इसीलिए यदि कोई ऐसी स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें सूझबूझ दिखाएं और मामले को संभाल ले।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करने में थोड़ा सोच विचार अवश्य करें। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगा। आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है। संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगी। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की कोशिश करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। माताजी से किए हुए वादे को आप पूरा करने की कोशिश करेंगे।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर भी बातचीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको धन को लेकर थोड़ा समझदारी से चलने की आवश्यकता है।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपका कोई निर्णय आपको खुशी देगा। आपको शीघ्रता किसी मामले को संयम रखकर निपटाने की आवश्यकता है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप खुश रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। परिवार में किसी से खटपट होने की संभावना है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको कारोबार में कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा को देने में समस्या आएगी, क्योंकि उनका ध्यान पढ़ाई पर थोड़ा कम लगेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपके बचपन की यादें ताजा होगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका अध्यात्म के कार्यों में काफी रुझान रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आप अपनी तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को आसानी से दूर कर सकेंगे। आपके कुछ विरोधी उत्पन्न होंगे, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि को आसानी से मात दे सकेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। आप अपने घर की जरूरत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी जमीन जायदाद से संबंधित मामले को लेकर बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिवार में लोग एकजुट रहेंगे। आपके घर आज किसी धार्मिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने कीमती सामानों पर पूरा ध्यान दें। भाई व बहन आपसे कोई मदद मांग सकते हैं। आपको अपने पिताजी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई गिफ्ट लेकर आएंगे।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए आप अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करें। जीवनसाथी को कोई दिल से संबंधित समस्या हो सकती हैं, जिसके लिए आपको ढील बिल्कुल नहीं देनी है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं भी काफी हद तक दूर होगी। आपको किसी प्रॉपर्टी से संबंधित मामले को परिवार के सदस्यों की सहमति से ही निपटना बेहतर रहेगा

Source: amarujala