छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने 13 जून को आयोजित पीईटी, पीपीएचटी एवं प्रीएमसीए के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने प्रोफाइल में जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर एसएमएस के माध्यम से यूआरएल भी भेजा जाएगा। इस यूआरएल को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में फोटोयुक्त मूल आईडी प्रूफ के साथ उपस्थित होना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईडी प्रूफ के लिए मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, स्कूल का फोटोयुक्त परिचय पत्र अथवा फोटोयुक्त अंकसूची को मान्य किया गया है। परिचय पत्र के लिए फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी। मूल पहचान पत्र के बिना परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पीईटी और प्री एमसीए सुबह तथा पीपीएचटी का आयोजन दूसरी पाली में किया जाएगा।