छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ टाइम्स डाॅट काॅम । बिलासपुर/- 

शासकीय भूमि में कब्जे की शिकायत पर एसडीम बिलासपुर के नेतृत्व में जिला प्रशासन व राजस्व की टीम कोनी क्षेत्र के ग्राम गोवईया में 20 से ज्यादा अवैध निर्माण व कब्जे को ढ़हा दिया। कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन की टीम पर काफी दबाव बनाने का प्रयास किया लेकिन कब्जे के जमींदोज होने से नहीं रोक पाए ।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ होम गार्ड्स, फायर और एसडीआरएफ के जवानों के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा लाया आकर्षक सैलरी बेनिफिट्स
छत्तीसगढ़ होम गार्ड्स, फायर और एसडीआरएफ के जवानों के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा लाया आकर्षक सैलरी बेनिफिट्स
रायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ नगर सेना, अग्निशमन, आपातकालीन सेवाएँ एवम् SDRF छत्तीसगढ़ और बैंक आफ बड़ौदा के मध्य 6 अक्टूबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले दिनों ग्राम गोवईया, कोनी क्षेत्र में अवैध कब्जे को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय, बिलासपुर में शिकायत की गई थी, प्रकरण की जॉच पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत सही पाई गई। जिस पर बिलासपुर एसडीएम वैभव कुमार के नेतृत्व में राजस्व व प्रशासन की टीम मौके पर दल-बल के साथ पहुंची। कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों ने विरोध करने एवं अधिकारियों व पुलिस जवानों के साथ झूमाझटकी का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। राजस्व और प्रशासन की टीम ने शासकीय भूमि में बनाए गए 20 मकान व अवैध कब्जे ढहाए। कार्रवाई के दौरान बिलासपुर एसडीएम वैभव कुमार, तहसीलदार ओम प्रकाश चंद्रवंशी, तहसीलदार मुकेश देवांगन, पटवारी देव कुमार कश्यप समेत बड़ी संख्या में राजस्व, प्रशासन व पुलिस की टीम शामिल थी।