दौरान रिमोट के जरिए राशि का ऑनलाइन अंतरण किया जाएगा। अक्टूबर महीने की किस्त के तहत 67 लाख 38 हजार 217 महिलाओं के बैंक खातों में 632 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

हर महीने मिलती है 1000 रुपए की सहायता

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में 1 मार्च 2024 से लागू की गई थी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ परिवार में उनकी भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट की अहम बैठक 11 अक्टूबर को, शिक्षा-स्वास्थ्य से कृषि तक कई प्रस्तावों पर मंथन
साय कैबिनेट की अहम बैठक 11 अक्टूबर को, शिक्षा-स्वास्थ्य से कृषि तक कई प्रस्तावों पर मंथन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होने जा रही है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ई-केवाईसी पूरी करने वाली महिलाओं को भुगतान

अक्टूबर की 32वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी पूरी कर चुकी 67,38,217 हितग्राहियों के भुगतान को मंजूरी दी गई है। राशि सीधे बैंक खातों में डीबीटी के जरिए पहुंचेगी। किस्त जारी होने के बाद योजना के तहत अब तक वितरित सहायता राशि 20,708 करोड़ रुपए से अधिक हो जाएगी।

70 लाख से ज्यादा महिलाओं ने किया था आवेदन

योजना की शुरुआत के बाद 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें पात्र पाई गई 70 लाख 9 हजार 578 महिलाओं को मार्च 2024 में पहली बार सहायता राशि दी गई थी। इसके बाद योजना के तहत लगातार मासिक किस्तों का भुगतान किया जा रहा है।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि महिलाओं का सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशाॅप का शुभारंभ
जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशाॅप का शुभारंभ
रायपुर, 08 अक्टूबर 2026/ मां दंतेश्वरी की पावन धरा बस्तर जिले के जगदलपुर में भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.