ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। परिजनों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परंपरागत कार्य पर आपका पूरा जोर रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बचत की किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में पूरे विश्वास से आगे बढ़ना होगा। मित्रों के साथ आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप सभी के साथ समानता का भाव बनाकर रखें। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ बदलाव करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। नए कार्यों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। बिजनेस में कार्यरत लोग यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेंगे, तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने किसी मित्र की सेहत के चिंता सता सकती है। कला कौशल में भी  सुधार आएगा। आप अपनी जीवन शैली में कुछ बदलाव करेंगे, जिसके लिए आपको  चीजों को देखने का नजरिया बदल सकता है।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने किसी मित्र के कारण किसी अच्छे योजना में धन लगा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको परिवार में लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। संस्कारों को आप बढ़ावा देंगे। सगे संबंधियों से यदि कोई बात करें, तो उसमें बहुत ही सोच विचार कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। संतान के करियर में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी आपको अपने किसी परिजन की मदद से दूर होते दिख रहे है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों पर ध्यान देना होगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिल सकती है। श्रेष्ठ कार्यों में आप आगे रहेंगे। जोखिम उठाकर करने वाले काम में आपको सफलता मिलेगी। मामा पक्ष  आपको धन लाभ मिलेगा। आपको किसी बड़े निवेश की प्राप्ति हो सकती हैं। श्रेष्ठ कार्यों में आप आगे रहेंगे। संतान की संगति की ओर  आपको विशेष ध्यान देना होगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। प्रबंधन के विषयों पर आप पूरा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। अपने काम को लेकर कुछ योजनाएं बनानी होगी और आप  इधर-उधर बैठकर समय व्यर्थ ना करें। इससे आपके काफी काम रुक सकते हैं। अपने गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं को लेकर आप परेशान रहेंगे। आप अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। दीर्घकालीन योजनाओं में आप आगे बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आप किसी कार्य को करने के लिए पूरा संकल्प लें। यदि आपके काम में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह भी  दूर हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़ा आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा। आपको अपने किसी रुके हुए काम को लेकर मदद  मांगनी पड़ सकती है।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस में सुधार लाएं। आर्थिक लेनदेन में आपको स्पष्टता बनाए रखें। परिजनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी योजना में धन लगाने से पहले आप उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें। जो जातक बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी। आप अपनी सोच व वाणी से अपने कुछ नए मित्र भी आसानी से बना पाएंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। कामकाज में परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों ने अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। श्रेष्ठजनो से आपकी मुलाकात होगी। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है। व्यापार में आप अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। किसी भूमि या भवन आदि के खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा।  माताजी को कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए किसी काम में उसके नीति में नियमों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप पर लोगों का साथ विश्वास बना रहेगा और आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखेंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से उनके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको धन संबंधित मामलों में कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। आप अपने डेली रूटीन में योग व व्यायाम को बनाए रखें, तभी आप स्वस्थ रह सकेंगे। संतान की शिक्षा से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नवीन योजनाओ पर आपका पूरा जोर रहेगा। आप अपनी सोच समझ से बाकी कामों को करेंगे, जिनमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। बड़ों से बातचीत करते समय विनम्रता बनाए रखें। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आपका पूरा रुझान रहेगा। गरीबों के साथ आप कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। भौतिक वस्तुओं पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको परिवार के लोगों की बातों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। भावनात्मक मामलों में आपको धैर्य बनाए रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों की पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आपने उसमें ढील दी, तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। भाई बंधुओ से यदि किसी बात को लेकर रिश्तो में दरार आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आपके अंदर सहकारिता का भाव बना रहेगा। कुछ नए संपर्कों का  आपको लाभ मिलेगा। आप अपने घर में अनुशासन बनाए रखें। आपको आवश्यक जानकारी जुटाने पर पूरा ध्यान रहेगा। अपने जरूरी कामों की आपको सूची बनाकर चलना बेहतर रहेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में लगे रहेंगे।

Source: amarujala