रायपुर। नवजात बच्चों की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। शुरुआती जांच में 5-6 लोगों के सिंडिकेट के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने अब तक 3-4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस नेटवर्क के तार छत्तीसगढ़ के अलावा मुंबई, नागपुर और अहमदाबाद तक जुड़े होने की आशंका है। जांच में रायपुर के कई अस्पतालों की भूमिका भी सामने आई है।

पुलिस जांच में पता चला है कि सिंडिकेट से जुड़े लोग दूसरे राज्यों से महिलाओं को रायपुर बुलाते थे और उनकी डिलीवरी करवाते थे। इसके बाद नवजात बच्चों को दूसरे लोगों तक पहुंचा दिया जाता था। बच्चों को एक शहर से दूसरे शहर ले जाने के लिए फ्लाइट का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण
1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण
रायपुर, 19 नवंबर 2026। जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, वीरता और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नवजातों के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए

मामले में नवजात बच्चों के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने का भी खुलासा हुआ है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चों की पहचान, जन्म से संबंधित दस्तावेज और प्रमाण पत्र किस तरह तैयार किए जाते थे। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। साथ ही, अस्पतालों की भूमिका और बच्चों को दूसरे लोगों तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है।