रायपुर। अर्नब और मुरासु के बाद अब चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर बस्तर संभाग में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तेज हवाओं, बिजली गिरने और अचानक मौसम बिगड़ने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। तट से टकराने के बाद इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में भी पड़ने की संभावना है। इसके चलते कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट में CJI से अभद्रता का मामला, वकील के खिलाफ अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में CJI से अभद्रता का मामला, वकील के खिलाफ अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई
कोर्ट रूम में CJI पर निजी टिप्पणी:  सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने एक वकील के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और कांकेर समेत 10 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भी बारिश की संभावना जताई गई है। बस्तर संभाग में मौसम तेजी से बदल सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

रायपुर में बादल छाने के आसार

राजधानी रायपुर में फिलहाल बारिश की संभावना कम है। हालांकि आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में हल्की गिरावट आने का अनुमान है। चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बस्तर संभाग के जिलों में संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, क्या अभी और सस्ता होगा सर्राफा?
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, क्या अभी और सस्ता होगा सर्राफा?
नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार, 18 नवंबर को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंध्र में 145 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के आंध्र प्रदेश तट पर पहुंचने के दौरान बेहद शक्तिशाली रूप लेने की आशंका जताई जा रही है। यहां हवा की रफ्तार 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भारी बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश में आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात किया गया है।

वहीं, ओडिशा में दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। तमिलनाडु, तेलंगाना और पुडुचेरी समेत दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी चक्रवात का प्रभाव देखने को मिल सकता है। चक्रवात की स्थिति को देखते हुए संबंधित राज्यों में प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां सतर्क हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG BREKING: साय कैबिनेट के चार बड़े फैसले, ग्रामीण जल योजनाओं से लेकर शिक्षा तक को मिलेगी मजबूती
CG BREKING: साय कैबिनेट के चार बड़े फैसले, ग्रामीण जल योजनाओं से लेकर शिक्षा तक को मिलेगी मजबूती
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.