ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
रायपुर, 22 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष :

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा क्योंकि उन्हे कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनकी पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। आपको आज कोई ऐसा काम करने से बचना होगा,जिससे आपका नाम खराब हो। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग आज कोई अच्छा काम कर सकते हैं।

• वृष :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी परीक्षा में अत्यधिक मेहनत के बाद अच्छा मुकाम पा सकते हैं। आज आपके लंबे समय से रुके हुए सभी कार्य समय पर पूरे होने से आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान की किसी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको एक के बाद एक लाभ कमाने के बहुत अवसर प्राप्त होंगे,जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

• मिथुन :

आज के दिन आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ चुनौतियां रहेंगी,जिनका आप डटकर सामना करेंगे। मानसिक तनाव आज अधिक बढ़ सकता है। आज आप माता पिता के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे,जिसमें आप उनसे कुछ मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको आज मन मुताबिक धन लाभ होने से आपकी कुछ मुश्किलें कम होंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क :

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा,लेकिन कार्यक्षेत्र में आज आपके वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और अधिकारी भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थी आज अच्छा नाम कमा सकते हैं। आप खर्चों को लेकर परेशान नहीं होंगे,क्योंकि व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से  आप उन्हे आसानी से पूरा पाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कुछ असुविधा होगी,क्योंकि उनके शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं।

• सिंह :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक अथवा यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके किसी परिजन की सेहत खराब होने से आज आप परेशान रहेंगे। आप आज कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों की कुछ अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी,जिससे उनके व्यवसाय में तरक्की होगी। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ नए अनुबंध से अच्छा लाभ मिल सकता है।

• कन्या :

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियां आज आपके लिए परेशानी लेकर आ सकती है। आपको आज किसी निर्णय को सोच समझकर से लेना होगा और विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें,तभी आप उससे आसानी से बाहर निकल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कोई शत्रु आपको किसी के खिलाफ उकसाने की कोशिश करेंगे,लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा। जो लोग रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं,वह आज अच्छी नौकरी की प्राप्ति कर सकते हैं।

• तुला :

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है। आपको आज अधिकारियों द्वारा कोई खास काम सौंपा जा सकता है जिसे आपको पूरी मेहनत से करना होगा। आज आपकी किसी नए घर को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी और परिवार में खुशियां रहेगी। आज संतान को नई नौकरी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपके किसी काम में आज आपके मित्र आपका पूरा साथ देंगे।

• वृश्चिक :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर निवेश करना होगा,नहीं तो आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोग आज किसी काम को करने के चक्कर में किसी जरूरी काम को कल पर टाल सकते हैं। यदि आप ऑफिस का काम घर पर कर रहे हैं तो आपको आज अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है।

• धनु :

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने कार्यालय में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में कई अवसरों को हाथ से गंवा सकते हैं। आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है,इसलिए इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं। आज आपके मान व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका पद और ऊंचा होगा। खर्चे भी अधिक रहेंगे,लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं।

• मकर :

आज का दिन आप अपने परिजनों के साथ किसी आवश्यक काम को करने की योजना बनाने में लगाएंगे। जो बड़े व्यापारी हैं वह आज कोई फैसला लेने से पहले सावधान रहें। आर्थिक स्थिति पहले से तो मजबूत रहेगी,लेकिन आपके कुछ काम अभी भी लटके रहेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलने से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं,उसकी शुरुआत तो धीमी रहेगी, लेकिन बाद में आप अच्छा धन कमा सकते हैं। दांपत्य जीवन में यदि कुछ समस्याओं से घिरा हुआ था तो उनसे भी आज आपको काफी हद तक निजात मिलेगी।

• कुंभ :

आज का दिन आपके लिए कुछ अस्त-व्यस्त सा रहेगा। आप आज बिखरे पड़े व्यवसाय को समेटने में लगे रहेंगे। चीजें भी आज इधर-उधर रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता होने के कारण आप परेशान रहेंगे,जिसके कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा और आज आपको कुछ तनाव रहने के कारण आलस्य बना रहेगा और आपका किसी काम को करने मन नहीं लगेगा। आपकी माताजी को यदि कोई कष्ट लंबे समय से चल रहा था तो उसमें आज सुधार होता दिख रहा है।

• मीन :

आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के लिए मजबूती लेकर आएगा। आप वरिष्ठजनों की कृपा से किसी बड़े निवेश में हाथ आजमा सकते हैं,लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा नहीं तो बाद में उसके लिए पछतावा होगा। आज अपने पुराने मित्रों के साथ किसी मांगलिक में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने अच्छे कामों से जाना जाएगा,जिसका बाद में आप लाभ उठाएंगे।

Source: amarujala