सूरजपुर। सूरजपुर में भाजपा पार्षद एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गर्ग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक विवाहित महिला के घर देर रात उनकी मौजूदगी और पति द्वारा कथित तौर पर संदिग्ध हालत में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़े वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। महिला के पति ने मामले में कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान देर रात भाजपा पार्षद मुकेश गर्ग कथित तौर पर महिला के घर पहुंचे। पति जब वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने पर उसने पत्नी और भाजपा पार्षद को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखा।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा ऐप मामला: वकील हिमांशु पाठक 6 दिन की ED रिमांड पर, आधी रात तक चली सुनवाई
महादेव सट्टा ऐप मामला: वकील हिमांशु पाठक 6 दिन की ED रिमांड पर, आधी रात तक चली सुनवाई
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित पाठक को कोर्ट ने 6 दिन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटनाक्रम के बाद पति ने पुलिस को सूचना दी और कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने भाजपा पार्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मुंह पर कपड़ा ढंककर निकलते दिखे पार्षद

घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर भाजपा पार्षद मुकेश गर्ग मुंह पर कपड़ा ढंककर महिला के घर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर महिला का पति और कुछ अन्य लोग भी मौजूद नजर आ रहे हैं। वीडियो में पार्षद के वहां से निकलने के दौरान लोगों की मौजूदगी भी दिखाई देती है। हालांकि, वायरल वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

महिला के पति की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर सकती है। फिलहाल मामले को लेकर सूरजपुर में चर्चाएं तेज हैं और राजनीतिक गलियारों में भी इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब इस मामले में पुलिस की जांच और भाजपा संगठन की ओर से संभावित कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
संविधान रक्षा मार्च और संगठनात्मक बैठक के लिए रायपुर आएंगे सुखदेव भगत
संविधान रक्षा मार्च और संगठनात्मक बैठक के लिए रायपुर आएंगे सुखदेव भगत
रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 26 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा वनमंडल में हादसों का कहर, करंट से ग्रामीण की मौत तो जाल में फंसकर भालू ने तोड़ा दम
कटघोरा वनमंडल में हादसों का कहर, करंट से ग्रामीण की मौत तो जाल में फंसकर भालू ने तोड़ा दम
कोरबा। कटघोरा वनमंडल में सोमवार को कुछ घंटों के भीतर दो अलग-अलग घटनाओं में एक ग्रामीण और एक भालू की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.