छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है। अधिकांश स्थानों पर तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मोतिहारी में सनसनीखेज मामला, पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, आठों
मोतिहारी में सनसनीखेज मामला, पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, आठों
बिहार के मोतिहारी में कथित तौर पर 8 लोगों ने पति-पत्नी को रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बादल गरजने-चमकने के साथ वज्रपात भी हो सकता है। अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने के आसार हैं।