बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पार्टी ने अनुसूचित जाति (SC) विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।

पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग की नजर: 113 एक्टिव मरीज, 32 होम आइसोलेशन में
स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग की नजर: 113 एक्टिव मरीज, 32 होम आइसोलेशन में
छत्तीसगढ़ में H1N1 (स्वाइन फ्लू) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 8 सितंबर को प्रदेश में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्मल कोसरे अब प्रदेश में कांग्रेस के SC विभाग की कमान संभालेंगे। उनकी नियुक्ति को पार्टी के संगठन को मजबूत करने और अनुसूचित जाति वर्ग के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, भाई ने फावड़े से हमला कर उतारा मौत के घाट
शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, भाई ने फावड़े से हमला कर उतारा मौत के घाट
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में करीब दो महीने पहले हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.