छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर/कोरबा-

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने विभागों की समीक्षा को लेकर 15 जुलाई को आवश्यक बैठक बुलाई थी, लेकिन कोरबा कलेक्टर ने बैठक निरस्त कर दिया। छत्तीसगढ़ की राजनीति में टीएस सिंहदेव के पंचायत पद से इस्तीफे के बाद इस प्रकार की लगातार हो रही घटनाओं से एक बार फिर यह बातें चर्चा में है कि कांग्रेस सरकार में फिलहाल सब कुछ ठीक नहीं है। 

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेश का तय समय-सीमा में पालन नहीं करने के मामले में आबकारी विभाग के कमिश्नर पीएस एल्मा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के ओएचडी अजय उरांव ने कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखकर राजस्व मंत्री की समीक्षा बैठक कराने को कहा था। वहीं विभागीय अधिकारियों द्वारा इस संदर्भ में पूरी तैयारी भी कर ली थी। तय कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को शाम 4:00 बजे सभी अधिकारियों को उपस्थित होना था लेकिन इसके ठीक एक दिन पहले जिला प्रशासन द्वारा बिना कोई कारण बताए बैठक निरस्त करने की सूचना दे दी। बता दें कि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इससे पहले सभी संभागों में मैराथन बैठक लेकर राजस्व के सैकड़ों प्रकरणों का निराकरण किया था, वहीं अब कलेक्टर द्वारा बैठक निरस्त करने के पीछे यह बातें सामने आ रही है कि नियमानुसार मुख्य सचिव की अनुमति के बिना मंत्रियों को सीधे बैठक लेने का अधिकार ही नहीं है।