दुर्ग. जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी के दौरान रील बनाना तीन महिला स्वास्थ्य कर्मियों को महंगा पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तीनों कर्मी लैब के भीतर टेस्ट ट्यूब हाथ में लेकर कैटवॉक करती और कुर्सियों पर बैठकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने मामले का संज्ञान लेते हुए एचएलएल के इंचार्ज डॉ. जेपी मेश्राम को नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीनों महिला कर्मियों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही ड्यूटी के दौरान वीडियो बनाने के मामले में जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य विभाग के साथ हुए अनुबंध के तहत एचएलएल ने एक इंचार्ज सहित 20 कर्मचारियों को जिला अस्पताल में तैनात किया है। ये कर्मचारी पहले से पदस्थ नियमित और संविदा कर्मियों के साथ मिलकर मरीजों की विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजी जांच कर रहे हैं। अटल आरोग्य लैब में कुल 134 प्रकार की जांच शुरू करने का लक्ष्य है, जिसके लिए नई मशीनें भी स्थापित की गई हैं।

हालांकि, अनुबंध को करीब चार महीने बीत जाने के बाद भी लैब में अभी केवल 95 प्रकार की जांच ही शुरू हो सकी हैं। शेष जांचों को शुरू करने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा, अनुबंध के अनुसार सैंपल लेने से लेकर रिपोर्ट जारी होने तक की जानकारी मरीजों तक डिजिटल माध्यम से पहुंचाने की व्यवस्था भी अभी शुरू नहीं हो पाई है।

मरीजों को कई जांच रिपोर्टों के लिए अगले दिन फिर अस्पताल आना पड़ रहा है। ऐसे में लैब की सेवाओं को पूरी क्षमता के साथ शुरू करने और व्यवस्था में सुधार की जरूरत महसूस की जा रही है। इसी बीच ड्यूटी के दौरान रील बनाने का वीडियो वायरल होने से लैब की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.