रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में आधी रात हुए विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, डंगनिया निवासी अहमद खान (22) शनिवार रात करीब 12 बजे अश्वनी नगर क्षेत्र की एक गली में किसी बात को लेकर दो युवकों से विवाद में उलझ गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अहमद से बहस करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने अहमद पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अहमद सड़क पर खून से लथपथ हालत में गिर पड़ा। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

DCP, ADCP और क्राइम ब्रांच की टीम ने संभाला मोर्चा

युवक की हत्या की सूचना मिलते ही DCP, ADCP, ACP समेत क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीमों को आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.