छत्तीसगढ़। ESIC अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय डॉक्टर डॉ. एल्विन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। 29 अगस्त की शाम अस्पताल परिसर स्थित कर्मचारी आवास के बाथरूम में उनका शव नायलॉन की रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस को मृतका के हाथ पर चोट के निशान भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि फांसी लगाने से पहले उन्होंने सर्जिकल ब्लेड से हाथ की नस काटने का प्रयास किया था। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का उल्लेख

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें प्रेम प्रसंग से जुड़ी बातों का उल्लेख होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि डॉ. एल्विन का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था और दोनों कुछ समय से होटल में भी रुके थे। परिजनों के अनुसार, 12 अगस्त को युवक और उसके परिवार के साथ शादी को लेकर चर्चा हुई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच संबंध बिगड़ गए।

दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन बाथरूम का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की का कांच तोड़कर दरवाजा खोला गया। इसके बाद अंदर डॉक्टर का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.