छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

आपकी आय अगर 250000 वार्षिक से ज्यादा है तो आपको आयकर रिटर्न भरना अनिवार्य है। यदि खाता बही का ऑडिट नहीं होता है, तो आपको 31 जुलाई तक रिटर्न भरना है अन्यथा 5 हजार रुपए लेट फीस जमा करना होगा। इसके अलावा आयकर रिटर्न भरना व्यक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे सही ढंग से भरना बहुत आवश्यक है, इसे सही समय एवं सही ढंग से भरने से आप आयकर नोटिस से बच सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 13 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग ऑन ग्रीन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट राज साधवानी ने बताया कि इंकम टैक्स रिटर्न भरने वालों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए

• अपनी आय के अनुसार सहीं आयकर रिटर्न फॉर्म का चयन करना आवश्यक है, इसके लिए आपको वर्तमान वित्तीय वर्ष के अनुसार आयकर रिटर्न फॉर्म का उपयोग करना चाहिए। अगर आप गलत फॉर्म भरते हैं तो नोटिस आ सकता है।

• सुनिश्चित करें कि सभी आय स्त्रोतों का लेखा- जोखा है, कई व्यक्तियों के पास आय के कई स्त्रोत होते हैं जैसे वेतन, निवेश, किराये की आय इत्यादि आईटीआर फॉर्म में सभी आय स्रोतों की सही ढंग से रिपोर्ट करना और किसी की भी अंडर रिपोटिंग से बचना महत्वपूर्ण है, जिसके परिणाम स्वरूप नोटिस प्राप्त हो सकती है। प्रमुख मामलों में यह देखा गया है कि एक करदाता के कई बैंक खाते हैं, जिस पर वह ब्याज की आय अर्जित करता है पर अज्ञानतावश वह सभी खातों की सूचना देने में विफल रहता है। 

ये खबर भी पढ़ें…
20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी-जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन
20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी-जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन
रायपुर, 17 अगस्त 2026/ विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी - जीरामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 20...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (टीडीएस) वह राशि है जिसे भुगतानकर्ता जैसे कि आपके नियोक्ता या बैंक द्वारा आपकी आय से घटाया गया है और सरकार को भुगतान किया गया है। यह सत्यापित करना आवश्यक है कि उल्लेखित टीडीएस विवरण आपके आईटीआर फॉर्म में उल्लेखित विवरण से मेल खाता है। आईटीआर दाखिल करते समय आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए। त्रुटि होने की स्थिति में आपको आयकर विभाग से मांग नोटिस प्राप्त होगा। 

• फॉर्म 26एएस ए आईएस / टीआईएस एक स्टेटमेंट जो आपके द्वारा भुगतान किए गए सभी करो,टीडीएस और अग्रिम कर सहित बाहरी पक्षों द्वारा रिपोर्ट किए गए एसएफटी लेन-देन को दर्शाता है। किसी भी विसंगतियों से बचने के लिए आपके आईटीआर फॉर्म में उल्लेखित कर विवरणों का आपके फॉर्म 26एएस ए आईएस / टीआईएस में उल्लेखित कर विवरणों के साथ मिलान करना आवश्यक है।

• यदि आपने कोई सम्पति बेची है तो उस पर आय की गणना करे जिसे कैपिटल गेन कहा जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
टेक्सटाइल से फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स से MSME तक—भविष्य के उद्योगों की मजबूत होती नींव, हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
टेक्सटाइल से फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स से MSME तक—भविष्य के उद्योगों की मजबूत होती नींव, हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
रायपुर, 17 अगस्त 2026/ नवा रायपुर अटल नगर अब केवल आधुनिक प्रशासनिक राजधानी के रूप में नहीं, बल्कि निवेश, उद्योग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.