ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी वह समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको लंबे संघर्ष के बाद अपनी परेशानियों से राहत मिलेगी और आपका कोई महत्वपुर्ण काम पूरा हो सकता है। यदि आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। जो विधार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाए। आपके किसी बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको बिजनेस में किसी बड़ी डील को फाइनल करना होगा। जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

• मिथुन (Gemini) :

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा।  जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिसे देख कर आपको खुशी होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों को प्राथमिकता देनी होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आपको कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपको समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको माता-पिता की सलाह से आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह भी आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती है। आप अपने भाई बहनों के साथ मिलकर भविष्य की कुछ योजनाओं को बनाने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके रुके हुए काम समय से पूरे होंगे। यदि कोई वाद विवाद चल रहा है , तो वह आज निपट जाएगा।  व्यवसाय में यदि मंदी से परेशान हैं तो उससे भी आज छुटकारा मिलेगा। आपको परिवार में सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेग। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग आज साथी से अपने मन की  बातों को शेयर कर सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में कोई काम जल्दबाजी में निपटाने से बचना होगा।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह आपकी उम्मीद पर खरी उतरेगी।  यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। व्यवसाय से सम्बन्धी काम भागदौड़ के बाद ही पूरे हो सकते हैं । आपका कोई मित्र आपके भविष्य के लिए कोई फायदे का सौदा लेकर आ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

• तुला (Libra) :

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंता ग्रस्त रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को  किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होग।  प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आएंगे, जिससे दोनों का रिश्ता और मजबूत होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों का डटकर सामना करना होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है। आपको अपने आस-पड़ोस में हो रहे लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा।

• वृश्चिक (Scorpio) :

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान के किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने मन में निराशाजनक विचारों को ना आने दें, नहीं तो आपका कुछ कामों से भरोसा उठ सकता है। आज आप अपनी माता जी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। यदि आपका परिवार में किसी सदस्य से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझेगा। आपका किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा।

• धनु (Sagittarius) :

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याएं लेकर आने वाला है, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। जीवनसाथी की सलाह आपके कारोबार के लिए मददगार साबित होगी।  यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ है, तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। जल्दबाज़ी में कोई काम करने से आप परेशानी में आ सकते हैं। आप आज अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

• मकर (Capricorn):

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज आप यदि किसी प्रॉपर्टी को खरीदना व बेचना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य को आज नयी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है, लेकिन आपको आज उनसे किसी भी धन संबंधित समस्या को लेकर बातचीत नहीं करनी है।

• कुंभ (Aquarius) :

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप को संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी व विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा लाभ का सौदा हाथ लग सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं चलाएं। माता जी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। शेयर मार्केट में धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

• मीन (Pieces):

मीन राशि के व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके बनते कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने माता-पिता व गुरुजनों की सेवा करने में भी दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए आप अपनी आंखें व कान दोनों खुले रखकर ही आगे बढ़े और आपके तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की सेहत की चिंता सता सकती है, जिसमें आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है।

Source: amarujala