मौसम डेस्क/-

छत्तीसगढ़ में अन्य वर्षो की अपेक्षा तापमान काफी कम है।  बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री की ओर है। सिलतरा में शाम के हवा चलने के साथ बारिश हुई । 

ये खबर भी पढ़ें…
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गत दिवस राजधानी, न्यायधानी और आसपास के इलाकों में दिनभर तेज धूप थी। मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान रायपुर में 37.4, माना में 36.6, बिलासपुर में 36.4, पेण्ड्रारोड में 32.7, अंबिकापुर में 32.4, जगदलपुर में 33.7, दुर्ग में 34.6 और राजनांदगांव में 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। सर्वाधिक तापमान महासमुंद में 37.5 डिग्री सेल्सियस था। पिछली रात राजधानी का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस था।