डेस्क/-

अगर आपने अभी तक अपने पैन नंबर को आधार से लिंक नहीं कराया है तो जल्द करा लें। 31 मार्च, 2023 इसके लिए आखिरी तारीख है। अगर इन पांच दिनों में आप लिंक नहीं कराते हैं तो आपका पैन कार्ड एक अप्रैल, 2023 से अमान्य हो जाएगा और आप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शनिवार को शहर में चल रहे विभिन्न...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह खासतौर से आयकर संबंधी जरूरतों के लिहाज से व्यक्तियों व संस्थाओं के लिए एक विशिष्ट पहचानकर्ता के रूप में काम करता है। पैन कार्ड नहीं होने पर आपको अधिक टैक्स देना पड़ सकता है। इसलिए 31 मार्च, 2023 तक पैन कार्ड को जरूर लिंक करा लें, नहीं तो आपके 10 जरूरी काम रुक जाएंगे। 

ये 10 काम नहीं कर पाएंगे

1. वाहन नहीं खरीद सकेंगे। मोटर इंश्योरेंस भी नहीं मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2. 50,000 रुपये से नीचे टाइम डिपोजिट खाते व बेसिक बचत बैंक खाते के अलावा कोई भी खाता नहीं खोल सकेंगे।

3. क्रेडिट-डेबिट कार्ड के लिए और डीमैट खाते के लिए आवेदन करने में दिक्कत आएगी।

4. 50,000 से अधिक रकम का म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं कर पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5. आरबीआई बॉन्ड कंपनी बॉन्ड या डिबेंचर खरीदने के लिए एक बार में 50,000 रुपये से अधिक का भुगतना करना मुश्किल होगा।

6. बैंकिंग कंपनी या सहकारी बैंक में एक ही दिन में 50,000 रुपये से अधिक नकद जमा नहीं कर सकेंगे।

7. जीवन बीमा प्रीमियम के लिए एक वित्त वर्ष में 50,000 रुपये से अधिक की कुल राशि के भुगतान में परेशानी होगी। 

ये खबर भी पढ़ें…
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

8. 10 लाख से अधिक की किसी भी अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे। 

9. प्रति लेनदेन 2 लाख रुपये से अधिक की वस्तुओं या सेवाओं की खरीद-बिक्री में मुश्किल। 

10. विदेश यात्रा में एक साथ 50,000 रुपये से अधिक का नकदी भुगतान नहीं कर पाएंगे।

लिंक करा चुके हैं तो ऑनलाइन ऐसे करें जांच

■ आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometaxin diaefiling.gov.in पर जाएं।

■ वेबसाइट पर दाहिनी ओर 'क्विक लिंक्स' का एक विकल्प दिखेगा।

■ यहां जाकर 'वेरिफाई योर पैन' विकल्प पर क्लिक करें।

■ इसके बाद पैन नंबर और अपना नाम, जन्म तिथि जैसी अन्य जरूरी जानकारियां डालें।

■ पैन नंबर की प्रामाणिकत्ता की जांच करने के लिए 'वेरिफाई' बटन पर क्लिक करें।

■ इसके बाद आपके सामने एक पॉप-अप खुलेगा। इसमें आपका पैन-आधार लिंक है या नहीं, इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।