रायपुर। 

छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आ रही है। तमिलनाडू से छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड तक एक द्रोणिका है, जिसके प्रभाव से शुक्रवार को भी एक दो स्थानों पर गरज – चमक और अंधड़ के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि ऊपरी हवा का एक चक्रकीय चक्रवाती घेरा राजस्थान पर स्थित है। छत्तीसगढ़ में 24 मार्च को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि बनी रहेगी। 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुरुवार को राजधानी रायपुर में 20 फीसदी बादल थे। यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान माना में 33.6, बिलासपुर में 33.4, पेण्ड्रारोड में 31.3, अंबिकापुर में 30.4, जगदलपुर में 29.8, दुर्ग में 33.4 और राजनांदगांव में 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। सर्वाधिक तापमान दंतेवाड़ा में 36.1 डिग्री था। पिछली रात राजधानी का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस था ।