नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। कॉकroach जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर कई जगहों पर कार्रवाई की गई है। यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत पार्टी के कुछ समर्थकों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिए जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

CJP ने इस प्रदर्शन के जरिए चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे को उठाने की तैयारी की थी। पार्टी की मांग है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, SIR प्रक्रिया को वापस लिया जाए और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए स्वतंत्र व्यवस्था बनाई जाए। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
UPI पर MDR की तारीख बढ़ सकती है: 15 अक्टूबर की जगह 1 जनवरी से लागू करने का प्रस्ताव, सरकार जल्द लेगी फैसला
UPI पर MDR की तारीख बढ़ सकती है: 15 अक्टूबर की जगह 1 जनवरी से लागू करने का प्रस्ताव, सरकार जल्द लेगी फैसला
नई दिल्ली। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से जुड़े लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने की समयसीमा आगे बढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। जंतर-मंतर और मध्य दिल्ली के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई स्थानों पर सड़क पर अवरोध लगाए गए हैं। कुछ रिपोर्टों में सड़कों पर कीलें लगाए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
डेंगू की देरी से पहचान बन रही जानलेवा: अस्पताल पहुंचने के 24 घंटे में एक तिहाई मरीजों की मौत
डेंगू की देरी से पहचान बन रही जानलेवा: अस्पताल पहुंचने के 24 घंटे में एक तिहाई मरीजों की मौत
मानसून और उसके बाद के महीनों में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हर साल अगस्त से अक्टूबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.