छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। इसके पीछे कारण पश्चिमी द्रोणिका का प्रभाव माना जा रहा है मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पश्चिम द्रोणिका का यह प्रभाव 20 मार्च तक रहने की संभावना है। हल्के बादल हैं, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। एक -दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश – की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 21 नवंबर 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत में गरीबी में आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में दक्षिण – पूर्व से नमीयुक्त हवा आ रही है। मध्य स्तर पर पश्चिमी द्रोणिका का प्रभाव 20 मार्च तक रहने की संभावना है। 16 मार्च को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वज्रपात, अंधड़ और ओलावृष्टि भी संभव है ।

मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान रायपुर में 37, माना में 35.6, बिलासपुर में 36.8, पेण्ड्रारोड में 34.2, अंबिकापुर में 33, जगदलपुर में 34.2, दुर्ग में 35.6 और राजनांदगांव में 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में हुए शामिल, समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और योगदान की सराहना की
मुख्यमंत्री साय 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में हुए शामिल, समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और योगदान की सराहना की
रायपुर 21 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित श्री बालाजी विद्या मंदिर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.