छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर/-

शासकीय कर्मचारियों के बीच पेंशन स्कीम के चयन को लेकर उपजे टेंशन को खत्म करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ सरकार अब हर विभाग में पेंशन सेल गठित करेंगी। 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस संदर्भ में राज्य सरकार के वित्त विभाग ने प्रदेश के सभी विभागों, राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्ष, सभी संभागायुक्त और सभी कलेक्टरों के लिए आदेश जारी किया है। कहा गया है कि पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए विभागाध्यक्ष स्तर पर पेंशन सेल का गठन कर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाए।

दरअसल शासकीय सेवकों को नई या पुरानी पेंशन में से किसी एक का विकल्प चुनने के लिए सरकार ने 24 फरवरी तक का समय दिया था, लेकिन इस अवधि में सभी शासकीय सेवक विकल्प नहीं चुन पाए थे। राज्य में नवीन अंशदायी पेंशन योजना को समाप्त करने के बाद सरकार ने एक बार फिर अपने सेवकों को मौका दिया है कि वे नवीन अंशदायी पेंशन योजना (एनपीएस) या पुरानी पेंशन योजना में किसी एक का विकल्प चुन सकते हैं। इस विकल्प को लेकर कर्मी भारी असमंजस में थे। हालांकि अब तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक अधिकतर ने पुरानी पेंशन योजना को चुना है।

ये खबर भी पढ़ें…
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.