छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

रायपुर विकास प्राधिकरण ने अब कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा और बोरियाखुर्द की फ्लैट्स योजना तथा स्वतंत्र मकान की बकाया राशि के संपूर्ण राशि के भुगतान पर सरचार्ज राशि में 50 प्रतिशत की छूट दी है। प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ के निर्देश पर आवंटितियों को राहत देते हुए यह पहल की गई है। यह छूट 31 मार्च 2023 तक वर्तमान बकायादारों को ही मिलेगी। जिन्होंने पूर्व में भुगतान कर दिया है, उन पर यह छूट लागू नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
NSUI में नई रणनीति या संगठन की मजबूरी? चुनाव छोड़ नियुक्ति का रास्ता क्यों चुना, बिलासपुर में दोहरी कमान के क्या हैं मायने?
NSUI में नई रणनीति या संगठन की मजबूरी? चुनाव छोड़ नियुक्ति का रास्ता क्यों चुना, बिलासपुर में दोहरी कमान के क्या हैं मायने?
बिलासपुर। यूथ कांग्रेस चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI में हुए संगठनात्मक बदलाव ने बिलासपुर की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री आवास योजना के रायपुर विकास प्राधिकरण अंतर्गत कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा और बोरियाखुर्द में ईड्ब्लूएसए एलआईजी 1बीएचके, 2एबीएचके, 3बीएचके तथा स्वतंत्र मकानों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें आवंटन के बाद यह देखा जा रहा है कि कई आवंटिती समय पर राशि जमा नहीं कर रहे हैं। इससे प्राधिकरण को निर्माण कार्य का भुगतान करने में काफी परेशानी हो रही है। साथ ही बैंको से लिए गए ऋण का ब्याज भी देना पर पड़ रहा है। इस कारण समय पर बैंकों की राशि व निर्माण एजेंसियों का भुगतान समय पर हो सके।

वर्तमान में प्राधिकरण अंतर्गत फ्लैट्स व स्वतंत्र मकानों का बकाया लगभग 200 करोड़ रुपए है। इसमें लगभग 14 करोड़ रुपए का बकाया है। बकाया संपूर्ण राशि में 50 प्रतिशत की छूट देने से न केवल प्राधिकरण की आय बढ़ेगी बल्क़ि आवंटितियों को भी इसका लाभ होगा और प्राधिकरण को बकाया राशि मिलने से निर्माण कार्यों में गति आएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS के बाद अब IPS फेरबदल की तैयारी! छत्तीसगढ़ में SP से IG तक बदल सकती हैं जिम्मेदारियां, जल्द आ सकती है तबादला सूची
IAS के बाद अब IPS फेरबदल की तैयारी! छत्तीसगढ़ में SP से IG तक बदल सकती हैं जिम्मेदारियां, जल्द आ सकती है तबादला सूची
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पदस्थापना में हालिया फेरबदल के बाद अब पुलिस विभाग में भी बड़े बदलाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.