छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम/- कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। सूत्रों की माने तो केंद्र की मोदी सरकार जल्दी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है। अंदर खाने की खबर है कि सप्ताह भर के भीतर मोदी केबिनेट की बड़ी बैठक का आयोजन होना है जिसमें कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। हालांकि अधिकृत तौर पर सरकार की तरफ से इस विषय पर किसी प्रकार की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

चर्चा है कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। यह भी कहा जा रहा है कि सरकार होली के पहले इसकी घोषणा भी कर देगी। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों को जनवरी-फरवरी का भी एरियस मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
फीडस्टॉक प्रबंधन, बायोमास वैल्यू चेन और निजी निवेश के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
फीडस्टॉक प्रबंधन, बायोमास वैल्यू चेन और निजी निवेश के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
रायपुर 21 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कृषि अवशेष, वन संसाधन, पशुधन अपशिष्ट और नगरीय जैव अपशिष्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कितना बढ़ जाएगा डीए..?

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारी संगठन सरकार से लगातार आस लगाए हुए हैं। अगर सब कुछ सही रहा तो महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी होगी यानी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% हो जाएगा। अगर ऐसा होता है तो इसका फायदा 63 लाख पेंशनर्स व 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा। 

ये खबर भी पढ़ें…
22 अगस्त 2026 राशिफल: त्रिग्रही योग से चमकेगा भाग्य, इन राशियों को मिलेगा लाभ; जानें आज का पंचांग और राशिफल
22 अगस्त 2026 राशिफल: त्रिग्रही योग से चमकेगा भाग्य, इन राशियों को मिलेगा लाभ; जानें आज का पंचांग और राशिफल
22 अगस्त 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। आज श्रावण शुक्ल दशमी तिथि रहेगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.