छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) के धारा-13 के उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल सह कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके ने सच्चिदानंद शुक्ला को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। श्री शुक्ला डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के डिपार्टमेन्ट ऑफ फिजिक्स इलेक्ट्राॅनिक्स के प्रोफेसर के रूप में कार्यरत है। 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
18 अगस्त 2026, रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की पदस्थापना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्यपाल द्वारा 14 फरवरी 2023 को उक्त आशय का आदेश जारी किया गया है। विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति डॉ. केशरी लाल वर्मा का कार्यकाल 1 अप्रैल 2023 को पूर्ण हो रहा है। कार्यकाल के उपरांत कार्यभार करने की ग्रहण करने की तिथि से प्रोफेसर शुक्ला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के नये कुलपति होंगे।