बिलासपुर/-

यात्रियों से खचाखच भरी बस का नदी के ऊपर से जा रही व्यस्ततम पुल पर अगर अचानक ब्रेक फेल हो जाए तो उस बस में बैठे यात्रियों की स्थिति कितनी कठिन होगी शायद यह शब्दों से बयां करना आसान नहीं होगा। ऐसी ही स्थिति आज बिलासपुर के इंदिरा सेतु पर निर्मित हुई। यात्रियों को लेकर अंबिकापुर जा रही बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। वही वाहन चालक के लगातार प्रयास से जैसे तैसे बस पुल पर ही बंद हो गई जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुल पर एकाएक बस के खड़े हो जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे घंटों तक जाम की स्थिति निर्मित रही। यातायात पुलिस जवानों की मदद से किसी तरह बस को पुल के एक तरफ कांग्रेस भवन तक लाया गया, जिसके बाद मार्ग पर वाहनों के परिचालन की स्थिति सामान्य हुई।