रायपुर

लोकसभा चुनाव के बाद आचार संहिता समाप्त होते ही राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे इसमें मुख्यत: प्रदेश के विभिन्न विभागों में अलग-अलग 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकलेंगी। इसके लिए जून-जुलाई में आवेदन मंगाए जा सकते हैं। परीक्षा पीएससी व व्यापमं से होने की उम्मीद है। 

ये खबर भी पढ़ें…
रायगढ़ के केलो डैम के 4 गेट खोले गए, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर
रायगढ़ के केलो डैम के 4 गेट खोले गए, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर
18 अगस्त 2026, रायगढ़। जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही हल्की और मध्यम बारिश के चलते केलो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नर्सिंग व पैरामे डिकल स्टॉफ के अलावा 8 सौ से ज्यादा पद डॉक्टरों के भी होंगे। वहीं 150 से अधिक पदों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों भी भर्तियां भी होंगी। इन नौकरियों के लिए इस साल के बजट में प्रावधान भी कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक विभाग ने भर्तियों के लिए जो पहले योजना बनाई थी। उसमें जून 2024 तक 800 डॉक्टरों की भर्तियां करना था। लेकिन चुनाव आचार संहिता 4 जून के बाद ही हटेगी। इस लिहाज से देखा जाए तो अब जुलाई के अंत तक डॉक्टरों की नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी होगी। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भास्कर को पहले ही बता चुके हैं कि ज्यादातर नियुक्तियां दूरस्थ अंचलों में की जाएगी। ताकि दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जा सके। स्वास्थ्य विभाग में 5 हजार से ज्यादा जो भर्तियां निकलने वाली है। उनमें डाक्टरों, विशेषज्ञ डाक्टरों, मेडिकल आफिसर, पैरा मेडिकल, नर्सिंग स्टाफ, कम्प्यूटर आपरेटर, फार्मासिस्ट जैसे पद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Agreement Signed between DBN ; CSBIL; BSNL and CHiPS for Implementation of Amended BharatNet Program in Chhattisgarh
Agreement Signed between DBN ; CSBIL; BSNL and CHiPS for Implementation of Amended BharatNet Program in Chhattisgarh
Raipur 18 August 2026/ In a significant step towards strengthening digital infrastructure and accelerating broadband connectivity across rural Chhattisgarh, Digital...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.