छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर 

राहुल गांधी इस समय इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे हैं। बिलासपुर के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे इंटरसिटी रवाना हुए हैं। उनका यह सफर बिलासपुर से रायपुर तक का है। इधर राहुल गांधी के ट्रेन से यात्रा करने की खबर पर हर स्टेशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की जबरदस्त तैयारी की है। तिल्दा और रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं। पूर्व में तय कार्यक्रम के तहत बिलासपुर के कार्यक्रम में शामिल होने उन्हें रायपुर से ट्रेन में आना था। लेकिन ट्रेन की देरी की वजह से वो सड़क मार्ग से रायपुर से बिलासपुर रवाना हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai reconnects with farming roots, ploughs field in native village
Chief Minister Vishnu Deo Sai reconnects with farming roots, ploughs field in native village
Raipur August 17,2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai on Monday returned to his farming roots, ploughing a field with...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जाने बिलासपुर की सभा में क्या कहा राहुल गांधी ने.. 

* बिलासपुर पहुँच कर आज मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे यह रिमोट कंट्रोल दिया गया और कहा गया कि देखिये इसका बटन दबाइये और जैसे ही हमने बटन दबाया तो करोड़ों रुपए छत्तीसगढ़ के गरीबों के बैंक एकाउंट में गये। एक दो सेकेंड में बैंक एकाउंट में पैसा मिला।

* हमने चुनाव में आपसे जो वादे किए थे। उन सभी वायदों को हमने पूरा किया। बिजली बिल हाफ, धान का उचित दाम, हमने सभी वायदों को पूरा किया।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आशा और विश्वास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

* किसान न्याय योजना में हमने 21 हजार करोड़ रुपए इनपुट सब्सिडी के माध्यम से दिये। जिन किसानों के पास जमीन नहीं थी उन्हें भी हम नहीं भूले, उन्हें 7 हजार रुपए दिये। आदिवासियों को लघु वनोपजों के लिए समर्थन मूल्य दिया। वनाधिकार दिये गये। स्वास्थ्य में पांच लाख रुपए के इलाज की सुविधा दिये गये, 70 लाख परिवारों को लाभ मिला। 42 हजार वैकेंसी भरी। एक लाख 30 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया गया।

* जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे है इससे पता लग जाएगा कि देश में ओबीसी कितने हैं। आदिवासी कितने हैं। सामान्य वर्ग से कितने हैं। एक बार आंकड़ा आ जाएगा तो देश सबको लेकर आगे चल पाएगा।

* महिलाओं को भागीदारी देनी है। सबको भागीदारी देनी है तो जातिगत जनगणना करानी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
18 अगस्त 2026, रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की पदस्थापना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

* आप सभी यहां दूर दूर से आये हैं आपने कीमती समय दिया इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। छत्तीसगढ़ में हमने जो वायदा किया वो पहले कैबिनेट में पूरा किया।

* हमारी सरकार गरीबों की, आदिवासियों, पिछड़ों वर्ग की सरकार है। उनके लिए कार्य करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों का तबादला, कई DFO बदले
छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों का तबादला, कई DFO बदले
21 अगस्त 2026, रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.