रायपुर, 29 नवंबर 2026/ स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग में शीतला सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा में सात हजार से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंत्री श्री यादव की सहभागिता से धार्मिक आयोजन की गरिमा और बढ़ी।

पारंपरिक पीली साड़ियों में सजी महिलाओं के सिर पर सुशोभित मंगल कलश, युवाओं के हाथों में ध्वज तथा ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच निकली यात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। शहरवासियों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया। इस आयोजन में दुर्ग की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकजुटता की सुंदर झलक देखने को मिली।गौरतलब है कि दुर्ग के बैगापारा मिनी स्टेडियम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 5 दिसंबर तक किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 19 तीर्थयात्री बोधगया, सारनाथ एवं नालंदा के लिए रवाना
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 19 तीर्थयात्री बोधगया, सारनाथ एवं नालंदा के लिए रवाना
रायपुर, 27 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना श्रद्धालुओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.