रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अध्यक्ष का पद खाली होने का असर अब नई भर्तियों के साथ पुरानी चयन प्रक्रियाओं पर भी पड़ने लगा है। आयोग इस साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर राज्य सेवा परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी नहीं कर सका। पिछले कई वर्षों से संविधान दिवस पर भर्ती विज्ञापन जारी करने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई।

राज्य सेवा परीक्षा-2026 के लिए करीब 150 से 155 पदों का विज्ञापन तैयार किया जा चुका है। इसमें डिप्टी कलेक्टर के 10 और डीएसपी के 5 पद भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि विज्ञापन जारी करने के लिए आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति और उनके हस्ताक्षर जरूरी हैं। ऐसे में भर्ती की तैयारी पूरी होने के बावजूद अध्यक्ष का पद रिक्त होने से विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया अटकी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास
किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास
रायपुर, 27 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और खुशहाली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 लोकभवन से मंजूरी मिलने का इंतजार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष के तौर पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी महादेव कांवड़े का नाम चर्चा में है। राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन के लिए लोकभवन भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किया जाएगा। फिलहाल नियुक्ति प्रस्ताव पर अनुमोदन का इंतजार है।

तीन महीने से कार्यकारी अध्यक्ष भी नहीं

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति लंबे समय से नहीं हुई है। आयोग पिछले करीब तीन साल से कार्यकारी अध्यक्ष के भरोसे काम कर रहा था। पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रीता शांडिल्य का कार्यकाल 8 सितंबर 2026 को समाप्त हो गया। इसके बाद से आयोग में न नियमित अध्यक्ष है और न ही कार्यकारी अध्यक्ष।

अध्यक्ष का पद रिक्त होने से भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े फैसलों और लंबित चयन कार्यों पर असर पड़ रहा है। आयोग में नेतृत्व की कमी के कारण कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
रायपुर, 27 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं खुशहाली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का इंतजार

राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 265 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके 608 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू अभी लंबित है। इसके अलावा पुलिस विभाग की सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा से जुड़ी प्रक्रिया भी अटकी हुई है।

करीब 5 हजार सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति से जुड़े मामले भी लंबित बताए जा रहे हैं। पदोन्नति में देरी के चलते पात्र कर्मचारियों को मिलने वाले वित्तीय और सेवागत लाभ समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से इन प्रक्रियाओं को लेकर भी इंतजार बढ़ता जा रहा है।

पिछले साल 238 से बढ़ाकर 265 किए गए थे पद

पिछले साल राज्य सेवा परीक्षा के लिए शुरुआत में 238 पदों का विज्ञापन जारी किया गया था। बाद में भर्ती के पदों की संख्या बढ़ाकर 265 कर दी गई थी। इस साल राज्य सेवा परीक्षा-2026 के लिए करीब 150 से 155 पदों पर भर्ती की तैयारी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली
पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली
रायपुर, 27 नवंबर 2026/ कभी मिट्टी के कच्चे मकान में बरसात और मौसम की मार से परेशान रहने वाली पहाड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, आयोग में अध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण अब तक विज्ञापन जारी नहीं हो सका है। अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ही भर्ती प्रक्रिया के आगे बढ़ने की संभावना है। ऐसे में नई भर्ती की राह देख रहे अभ्यर्थियों के साथ पुराने चयन प्रक्रियाओं में शामिल उम्मीदवारों की भी नजर नियुक्ति पर टिकी हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
तुंहर टोकन ऐप से किसान मूलचंद ने स्वयं प्राप्त किया टोकन, 38 क्विंटल धान लेकर पहुंचे खरीदी केंद्र
तुंहर टोकन ऐप से किसान मूलचंद ने स्वयं प्राप्त किया टोकन, 38 क्विंटल धान लेकर पहुंचे खरीदी केंद्र
रायपुर, 27 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.