बिलासपुर। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षकों और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अब पात्र अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को स्कूलों में पदस्थापना दी जाएगी।

जिले में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, कंप्यूटर शिक्षक सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 97 संविदा पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इनमें 96 अभ्यर्थी पात्र पाए गए, जबकि एक वर्ग में कोई भी आवेदक पात्र नहीं मिला। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 25 नवंबर को स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित की गई। सत्यापन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार पांडेय, सहायक संचालक एवं वरिष्ठ प्राचार्यों सहित 20 सदस्यीय टीम गठित की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
हाजिरी और वेतन में अंतर मिला तो अधिकारी पर कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
हाजिरी और वेतन में अंतर मिला तो अधिकारी पर कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
बिलासपुर। जिले की शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन अब वीएसके (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दस्तावेज सत्यापन के दौरान कुल 81 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से एक अभ्यर्थी अपात्र पाया गया। शेष 80 पात्र अभ्यर्थियों को 27 नवंबर को सुबह 11 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को मेरिट क्रम के अनुसार अवसर दिया जाएगा। यदि किसी पद या वर्ग में एक से अधिक अभ्यर्थी होंगे, तो पहले शीर्ष रैंक वाले अभ्यर्थी को बुलाया जाएगा। इसके बाद क्रमशः अन्य अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।

काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थापना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी। विभाग की कोशिश है कि पोस्टिंग की प्रक्रिया 27 नवंबर की शाम तक पूरी कर ली जाए। यदि किसी कारण से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है, तो इसे 28 नवंबर तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 43 अफसर बदले, नई पदस्थापना जारी
छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 43 अफसर बदले, नई पदस्थापना जारी
छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.