रायपुर। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की कथित रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। नारायणपुर में पदस्थ थाना प्रभारी (TI) विनीत दुबे को बस्तर रेंज के आईजी बद्री नारायण मीणा ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि पुलिस की गोपनीय गिरफ्तारी रणनीति लीक होने के कारण फरार आरोपी शोएब ढेबर दबिश से पहले ही मौके से निकल गया था।

यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार, विनीत दुबे ने अपने पद के अनुरूप कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया और उनका आचरण नियमों के विपरीत पाया गया। इसी आधार पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
ट्रैफिक चालान भरने आरटीओ जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे होगा ऑनलाइन भुगतान
ट्रैफिक चालान भरने आरटीओ जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे होगा ऑनलाइन भुगतान
बिलासपुर। वाहन चालकों को ट्रैफिक चालान भरने के लिए अब क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 403/2026 से जुड़ा है। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की कथित रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस फरार आरोपी शोएब ढेबर की तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने खम्हारडीह समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश देने की रणनीति तैयार की थी।

 दबिश से पहले फरार हो गया आरोपी

पुलिस की योजना के तहत आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जानी थी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही शोएब ढेबर वहां से निकल गया। इसके बाद पुलिस की गोपनीय कार्रवाई से जुड़ी जानकारी लीक होने की आशंका सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने आंतरिक जांच शुरू की।

जांच और रायपुर पुलिस कमिश्नर की रिपोर्ट के आधार पर TI विनीत दुबे के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, फरार आरोपी शोएब ढेबर की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
अधिकारियों के नाम और हस्ताक्षर का दुरुपयोग, सोशल मीडिया पर फिर फर्जी आदेश वायरल
अधिकारियों के नाम और हस्ताक्षर का दुरुपयोग, सोशल मीडिया पर फिर फर्जी आदेश वायरल
बिलासपुर। सोशल मीडिया पर सरकारी आदेश के नाम से फर्जी पत्र वायरल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.