रायगढ़/रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का रविवार को प्रस्तावित रायगढ़ दौरा रद्द होने की स्थिति में पहुंच गया है। घने कोहरे के कारण उनका चार्टर विमान धर्मजयगढ़ में लैंड नहीं कर सका। इसके बाद विमान को वापस रायपुर के लिए रवाना कर दिया गया। हालांकि, उनके कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

दरअसल, धर्मजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में नितिन नबीन को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। उनके स्वागत और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार और संगठन ने व्यापक तैयारियां की थीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लेकर प्रदेश के कई मंत्री और भाजपा विधायक इस आयोजन में शामिल होने पहुंचे हैं। लेकिन मौसम की खराबी और आसमान में छाए घने कोहरे ने पूरे कार्यक्रम की तैयारियों पर पानी फेर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन, छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी
महादेव सट्टा केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन, छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी
नई दिल्ली। एजेंसी। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक, चार्टर विमान के धर्मजयगढ़ में उतरने में असमर्थ रहने के बाद नितिन नबीन का कार्यक्रम स्थगित होने की संभावना है। वहीं, भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने एक दिन पहले से ही रायगढ़ में आयोजन की तैयारियों का मोर्चा संभाल रखा था। वह जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मौजूद हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नितिन नबीन की अनुपस्थिति में स्मृति ईरानी ही सभा को संबोधित कर सकती हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री और भाजपा विधायक मौजूद हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नहीं पहुंच पाने से भाजपा कार्यकर्ताओं और आयोजकों को निराशा हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आज रायगढ़ दौरा रद्द होने की कगार पर है। आसमान में ज्यादा कोहरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.