रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 26.43 करोड़ रुपये मूल्य की रियल एस्टेट परियोजना को अपने कब्जे में ले लिया है। शनिवार को दुर्ग जिले के जांगिरी गांव स्थित विट्ठल ग्रीन्स परियोजना पर ईडी ने बोर्ड लगाकर और आधिकारिक आदेश की प्रति चस्पा कर कब्जे की कार्रवाई पूरी की।

अधिकारियों के मुताबिक, इस परियोजना को चैतन्य बघेल ने अपनी कंपनी बघेल डेवलपर्स के माध्यम से विकसित किया था। इसमें कई आवासीय भूखंड शामिल हैं। ईडी का दावा है कि कथित शराब घोटाले से अर्जित 18.9 करोड़ रुपये की रकम इस परियोजना में निवेश की गई थी। इसी आधार पर एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई की है।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आज रायगढ़ दौरा रद्द होने की कगार पर है। आसमान में ज्यादा कोहरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमीन की कीमत 9.49 करोड़, विकास कार्यों पर 16.95 करोड़ खर्च

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि विट्ठल ग्रीन्स परियोजना का कुल मूल्य 26.43 करोड़ रुपये आंका गया है। इसमें जमीन की कीमत 9.49 करोड़ रुपये और विकास कार्यों की लागत 16.95 करोड़ रुपये शामिल है। पीएमएलए के निर्णायक प्राधिकरण ने मार्च में संपत्ति की अस्थायी कुर्की के आदेश की पुष्टि कर दी थी। इसके बाद शनिवार को एजेंसी ने परियोजना को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया पूरी की।

पीएमएलए के तहत किसी संपत्ति को कब्जे में लेने का उद्देश्य मुकदमे की सुनवाई पूरी होने तक उसे सुरक्षित रखना होता है। इससे संपत्ति का स्वामित्व तत्काल सरकार को हस्तांतरित नहीं होता। मामले में दोष सिद्ध होने पर संबंधित संपत्ति को सरकार के पक्ष में जब्त किया जा सकता है।

जुलाई 2025 में हुई थी चैतन्य की गिरफ्तारी

ईडी ने जुलाई 2025 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी के बाद चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने सितंबर 2025 में उनके खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल किया था। इसके बाद नवंबर 2025 में ईडी ने चैतन्य से जुड़ी विट्ठल ग्रीन्स परियोजना समेत अन्य संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। इन सभी संपत्तियों का कुल मूल्य 61.2 करोड़ रुपये बताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
बड़ी खबर: कोहरे ने रोकी भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की राह, धर्मजयगढ़ में नहीं उतर सका चार्टर प्लेन
रायगढ़/रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का रविवार को प्रस्तावित रायगढ़ दौरा रद्द होने की स्थिति में पहुंच गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवार ने कुछ गलत नहीं किया : भूपेश बघेल

इस कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि उन्होंने और उनके परिवार ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उनका आरोप है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राजनीतिक बदले की भावना से उनके परिवार को निशाना बना रही है। वहीं, ईडी कथित शराब घोटाले से अर्जित रकम के निवेश का दावा करते हुए लगातार कार्रवाई कर रही है।