नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में विपक्षी दल आज दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इस प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है। इंडिया ब्लॉक के बैनर तले होने वाली इस रैली में विभिन्न विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

हालांकि, इस रैली को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का समर्थन मिलने के बावजूद वह इसमें औपचारिक रूप से शामिल नहीं होगी। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि CJP अपनी स्वतंत्र और निष्पक्ष पहचान बनाए रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि संगठन वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन करता है और इस मुद्दे पर लड़ने वाले सभी संगठनों के साथ खड़ा रहेगा। दीपके ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात कर उनके समर्थन के लिए आभार भी जताया।

ये खबर भी पढ़ें…
कुछ मिनटों में मचा सकती है तबाही! जानिए क्या है ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड और कैसे आती है यह बाढ़
कुछ मिनटों में मचा सकती है तबाही! जानिए क्या है ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड और कैसे आती है यह बाढ़
भूटान के उत्तर-पश्चिमी गासा जिले में स्थित शिंताफू झील से अचानक पानी का तेज बहाव शुरू होने के बाद बाढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विपक्षी दलों की इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। विपक्ष का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची में गड़बड़ियां की जा रही हैं। वहीं, विपक्ष मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही तय करने और उनके इस्तीफे की मांग भी उठा रहा है।

रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। रैली के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस प्रदर्शन को लेकर राजधानी में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
FMGE उम्मीदवार सावधान! WhatsApp और सोशल मीडिया पर प्रश्न-उत्तर साझा किए तो होगी बड़ी कार्रवाई
FMGE उम्मीदवार सावधान! WhatsApp और सोशल मीडिया पर प्रश्न-उत्तर साझा किए तो होगी बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने अक्टूबर 2026 सत्र की फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.