भारत के लिए पैरा एशियन गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीतने वाले पैरा एथलीट नीरज यादव (42 वर्ष) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मौत की असली वजह अभी तक पूरी तरह सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

42 साल के नीरज बीते रात अपने फ्लैट पर मृत पाए गए। उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। संभावित तौर पर उन्होंने कोई विषाक्त पदार्थ खाया है। नीरज यादव जब 2018 में एशियन गेम्स में मेडल जीते थे तो उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी
बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी
रायपुर. 29 अक्टूबर 2026. बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स बनाम बैलाडिला बुल्स के मुकाबले में चिंगलेनसाना सिंह की टीम ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक के चाचा सुनील यादव ने कहा, “मुझे सूचना मिली थी, 2 बजे के आसपास मेरे भतीजे के साथ हादसा हो गया है। अब मैं आया तो पता लगा है कि वो सुसाइड किया है। लेकिन मेरा भतीजा सुसाइड नहीं कर सकता। वो बहुत संघर्ष से लड़कर निकला हुआ है। ये मैं दावे के साथ कहता हूं कि वो सुसाइड नहीं कर सकता… लड़की के बारे में मुझे कुछ नहीं पता…उस लड़की की जांच करवाओ…”

डोपिंग प्रतिबंध के कारण एशियन पैरा गेम्स में नहीं ले सके थे हिस्सा

भारत के मुख्य पैरा-एथलेटिक्स कोच एस. सत्यनारायण ने नीरज के निधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उन्हें भी नीरज के जहर खाने और आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताया।

कोच के मुताबिक, डोपिंग प्रतिबंध के कारण नीरज आगामी आईची-नागोया एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा नहीं ले पा रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि इस वजह से नीरज भावनात्मक तनाव से गुजर रहे होंगे। हालांकि, उनकी मौत के कारणों और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
खराब मौसम और बारिश के कारण छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के मुकाबले स्थगित, 30 अक्टूबर को होंगे दोनों मैच
खराब मौसम और बारिश के कारण छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के मुकाबले स्थगित, 30 अक्टूबर को होंगे दोनों मैच
रायपुर. 29 अक्टूबर 2026. चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण छत्तीसगढ़ में बने प्रतिकूल मौसम के चलते मैदान में खिलाड़ियों की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.