बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जमीन बंटवारे के मामले में कथित तौर पर रिश्वत मांगने और रकम लेने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को निलंबित कर दिया है। मामले में कलेक्टर ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में पटवारी कथित तौर पर 25 हजार रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

जमीन बंटवारे के लिए मांगे थे 50 हजार रुपये

जानकारी के अनुसार, ग्राम लोहरसी सोन निवासी ओमप्रकाश साहू ने यह वीडियो बनाया था। उनके मुताबिक, पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी पहले लोहरसी सोन हल्का नंबर में पदस्थ थे। इसी दौरान कपिल साहू की जमीन का बंटवारा करने के लिए कथित तौर पर 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। आरोप है कि इसमें से 25 हजार रुपये देते समय वीडियो बनाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तबादले के बाद बढ़ा विवाद

ओमप्रकाश साहू के अनुसार, बाद में पटवारी का तबादला पचपेड़ी हल्का नंबर में हो गया। इस बीच कपिल साहू की जमीन से जुड़े राजस्व प्रकरण में कथित गड़बड़ी को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि मामले को सुधारने के लिए पटवारी पर दबाव बनाया गया और रिश्वत लेने का वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई।

पटवारी ने दर्ज कराई थी शिकायत

बताया गया है कि वीडियो वायरल करने की धमकी मिलने के बाद पटवारी ने करीब एक सप्ताह पहले पचपेड़ी थाने में ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात सामने आई।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई

समझौते के बाद मामला शांत होता दिखाई दे रहा था, लेकिन बाद में रिश्वत लेने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और पटवारी को निलंबित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और जमीन संबंधी कामकाज में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों के संबंध में जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।